• Tue. May 12th, 2026

    ‘स्वस्थ युवा, सशक्त राष्ट्र’: महाराणा प्रताप जयन्ती पर अभाविप ने किया सामूहिक सूर्य नमस्कार

    Share

    जौनपुर। वीरता, स्वाभिमान एवं राष्ट्रभक्ति के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाराणा प्रताप पार्क कालीचाबाद में दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण एवं सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम किया। कार्यक्रम शानू सिंह प्रदेश संयोजक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
    कार्यक्रम का शुभारम्भ महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ जिसके बाद योग गुरु जय सिंह के मार्गदर्शन में उपस्थित युवाओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक सूर्य नमस्कार किया गया। युवाओं को यह संदेश दिया गया कि महाराणा प्रताप जन्म से नहीं, बल्कि अपने संघर्ष, अनुशासन, त्याग और निरन्तर अभ्यास से महान बने थे।
    इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक राजा नहीं, बल्कि भारतीय स्वाभिमान, स्वतंत्रता और राष्ट्रभक्ति के अमर प्रतीक हैं। उन्होंने अपने जीवन में विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुये कभी आत्मसमर्पण नहीं किया और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। डॉ. त्रिपाठी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित, अनुशासन, परिश्रम एवं स्वस्थ जीवनशैली को अपनायें। “स्वस्थ युवा ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होते हैं तथा सूर्य नमस्कार भारतीय संस्कृति, स्वास्थ्य और आत्मबल का अद्भुत माध्यम है।”
    इस अवसर पर सचिन सिंह, आयुष, अंशुमान, शिवांश, हर्षवर्धन, नमन, अभिषेक, हर्ष, आरव, प्रिंस सहित तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा आदि उपस्थित रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *