• Wed. May 13th, 2026

    हरिहर पब्लिक स्कूल कुल्हनामऊ का सर्वोत्कृष्ट रहा परीक्षाफल

    Share

    जौनपुर। हरिहर पब्लिक स्कूल कुल्हनामऊ में इण्टरमीडिएट-2026 की परीक्षा में अंश यादव ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं उपासना सिंह ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके दूसरा एवं अंशिका दूबे ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तीसरा स्थान प्राप्त किया। इण्टरमीडिएट में अंश यादव ने जी वविज्ञान में सम्पूर्ण 100 अंक प्राप्त करके जनपद में विद्यालय का नाम रोशन कर दिया। जनपद में सर्वोत्कृष्ट परीक्षाफल के लिये प्रसिद्ध हरिहर पब्लिक स्कूल में इण्टरमीडिएट के छात्र/छात्राओं ने अपनी गरिमापूर्ण स्थिति बनाये रखते हुये शानदार उपलब्धि द्वारा जनपद में अपना विशिष्ट स्थान बनाया है।

    साथ ही विद्यालय एवं गुरूजनों की गरिमा को भी सम्मानित किया। प्रबन्धक डा. ओम प्रकाश सिंह, उपप्रबंधिका मधुलिका सिंह, प्रधानाचार्या डा. पूनम पाण्डेय, उप प्रधानाचार्या डा0 निशा यादव, अमित प्रकाश सिंह, पवन प्रकाश सिंह, प्रवेश त्रिपाठी, आशुतोष श्रीवास्तव, अस्वनी मौर्या, विजय दूबे, अजय श्रीवास्तव, अरमान खान, विशाल श्रीवास्तव, विनय विश्वकर्मा, संदीप सिंह, कमलदीप यादव, सुदीप शुक्ला, अरूण पाण्डेय, इरशाद जैदी, जितेन्द्र पाठक, गुरप्रीत कौर सहित तमाम लोगों ने सभी बच्चों को बधाई देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी किया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *