जौनपुर। आशीर्वाद नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज, छितौना जलालपुर में विश्व नर्सेज डे के अवसर पर मंगलवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सिंग छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। यह आयोजन छात्रों एवं शिक्षकों के लिए यादगार अवसर बन गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार एवं डॉ. अंजू कन्नौजिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने फ्लोरेंस नाइटिंगेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सबसे पवित्र माध्यम है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि मरीजों को बेहतर से बेहतर उपचार और संवेदनशील देखभाल उपलब्ध कराई जाए।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा डांस, गायन, मिमिक्री एवं प्रेरणादायक नाटकों की शानदार प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया और छात्रों की प्रतिभा की जमकर सराहना हुई।
इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष श्री अशोक कुमार, मुख्य अतिथि वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुरेश कन्नौजिया एवं विशिष्ट अतिथि श्री आर.डी. चौधरी उपस्थित रहे। इसके अलावा संस्थान के वरिष्ठ सदस्य श्री राजेंद्र प्रसाद, श्यामजीत यादव, अवधेश शुक्ला सहित स्टाफ के पवन कुमार यादव, दीपक कन्नौजिया, अभिनव मौर्या, उप प्रधानाचार्या रीना वर्मा तथा शिक्षिकाएं सुनीता, नेहा, अस्मीन, शिवांगी यादव, निधि, मोनिका, पूनम, संजना, रिंकी गुप्ता और शिवांगी भारद्वाज मौजूद रहीं।
कार्यक्रम का संचालन छात्राएं गजाला बानो एवं स्नेहा मौर्या ने किया। अंत में केक काटकर विश्व नर्सेज डे मनाया गया तथा अध्यक्षीय संबोधन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

