• Sun. Aug 23rd, 2026

    बाल्हामऊ में गोवर्धन पूजा का आयोजन, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    Share

    जौनपुर के बाल्हामऊ में डॉ. बलराम पांडेय और सुरेश पांडेय के संयुक्त तत्वावधान में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन हुआ, जिसमें दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और देर रात तक प्रसाद ग्रहण किया।

    पूजा विधि-विधान से वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराई गई। इसके बाद आरती की गई और श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया।

    भंडारे का कार्यक्रम रविवार शाम से शुरू होकर देर रात तक चलता रहा। इसमें कई गणमान्य लोग भी शामिल हुए, जिनमें पूर्व प्रधान देवी प्रसाद चौबे, मनोज कुमार सिंह, घनश्याम मिश्रा, शरद शुक्ला, शिव सूरत दुबे, मनोज कुमार मिश्रा, राम प्रकाश चौबे और चंद्रिका प्रसाद चौबे प्रमुख रहे।

    कार्यक्रम के अंत में मुख्य आयोजक डॉ. बलराम पांडेय ने सभी श्रद्धालुओं और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *