• Wed. May 13th, 2026

    हत्या के मामले में वांछित चौथा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    Share

    जौनपुर। थाना खेतासराय पुलिस टीम ने हत्या के एक मामले में वांछित चल रहे चौथे अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, 1 मई 2026 को थाना क्षेत्र के मनेछा बादशाही के पास दूल्हे की गोली मारकर हत्या की घटना हुई थी। इस संबंध में थाना खेतासराय में मु.अ.सं.-90/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी थी। इसी क्रम में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान भुडकुडहाँ मोड़ के पास से आरोपी आयुष यादव पुत्र अवधेश यादव निवासी संदहा, थाना सरायख्वाजा, जौनपुर को करीब 5:30 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त से पूछताछ की गई और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि यह इस मामले में गिरफ्तार चौथा आरोपी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, कांस्टेबल न्यायधीश वर्मा और रि.आ. गौरव तोमर शामिल रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *