• Thu. May 14th, 2026

    हत्या के प्रयास के मामले में चार वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    Share

    जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जौनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में थाना मड़ियाहूँ पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मड़ियाहूँ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 174/2026 धारा 109(1), 191(2), 191(3), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस एवं 7 सीएलए एक्ट से संबंधित चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

    गिरफ्तार अभियुक्तों में नीरज सिंह पुत्र शिवबाबू सिंह उर्फ दरोगा, मुन्ना उर्फ उत्तम राय सिंह पुत्र स्वर्गीय उमाशंकर सिंह, धीरज सिंह पुत्र शिवबाबू सिंह उर्फ दरोगा तथा जितेन्द्र कुमार सिंह पुत्र स्वर्गीय उमाशंकर सिंह निवासी बारीगांव नेवादा थाना मड़ियाहूँ जनपद जौनपुर शामिल हैं।

    पुलिस ने सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामाश्रय प्रजापति, उपनिरीक्षक प्रसिद्ध नारायण सिंह, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र यादव, कांस्टेबल आदित्य कुमार, हिमांशु पटेल, अनुपम कुमार प्रजापति एवं रामानन्द कुशवाहा शामिल रहे।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *