• Mon. Jun 15th, 2026
    Share

    जौनपुर

    नगर के शिया कॉलेज मैदान में रविवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे जर्नलिस्ट क्रिकेट क्लब और फॉर्मा वॉरियर के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मुकाबला खेला गया। जर्नलिस्ट क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी फॉर्मा वॉरियर की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 7 विकेट खोकर 152 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से प्रवीण मिश्रा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में 47 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के शामिल रहे। मनोज सिंह ने 18 गेंदों में 35 रन की तेज पारी खेली, जबकि अभिषेक ने 30 रन का योगदान दिया। सूरज ने महज 6 गेंदों में 20 रन बनाकर टीम के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया। निलेश तिवारी 10 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि टीम को 7 रन अतिरिक्त के रूप में मिले।
    गेंदबाजी में जर्नलिस्ट क्रिकेट क्लब की ओर से आलोक सिंह और मुकेश ने 2-2 विकेट लिए। शिवम उपाध्याय और चंद्रेश को 1-1 सफलता मिली, हालांकि गेंदबाज रन रोकने में ज्यादा सफल नहीं हो सके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जर्नलिस्ट क्रिकेट क्लब की टीम 12 ओवर में 4 विकेट खोकर 122 रन ही बना सकी और मुकाबला 30 रन से हार गई। मैच के बाद फॉर्मा वॉरियर के कप्तान मनोज सिंह ने कहा कि यह मैत्रीपूर्ण मुकाबला रहा, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया।
    इस मौके पर फॉर्मा वॉरियर की टीम से सूरज सिंह, अभिषेक सिंह, हृदय सिंह, नितेश तिवारी, शाश्वत मिश्रा, विकास सिंह, प्रवीन मिश्रा, अमित सिंह, प्रदीप दुबे, आदर्श सिंह, आजाद दुबे, नीलेश तिवारी, कुंदन सिंह, दुर्गेश सिंह मौजूद रहे। वहीं जर्नलिस्ट क्रिकेट क्लब से कप्तान देवेंद्र खरे, जावेद अहमद, सुशील तिवारी, आलोक सिंह, शिवम उपाध्याय, मनीष सिंह, इमरान, चंद्रेश यादव, मुकेश यादव, विनय, मेराज अहमद समेत कई खिलाड़ी व पत्रकार उपस्थित रहे। स्कोरर की भूमिका अंकित जायसवाल ने निभाई, जबकि कोच मोहम्मद अब्बास ने सभी खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed