• Fri. May 15th, 2026

    बदलापुर में चाय-नाश्ते की गुमटी में लगी आग, हजारों का सामान जलकर राख

    Share

    जौनपुर के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात सड़क किनारे स्थित एक चाय-नाश्ते की गुमटी में अचानक आग लग गई। आग की इस घटना में हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक अधिकांश सामान नष्ट हो चुका था।

    जानकारी के अनुसार खुटहन थाना क्षेत्र के वीरपालपुर गांव निवासी रवि सिंह कुशहा गांव में सड़क किनारे चाय-नाश्ते की गुमटी चलाते हैं। गुरुवार रात रोज की तरह दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। देर रात करीब साढ़े दस बजे गुमटी से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों ने शोर मचाते हुए बाल्टी और पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया।

    आग की चपेट में आकर गुमटी में रखे दो गैस सिलेंडर, चाय-नाश्ते का सामान, बर्तन तथा करीब तीन हजार रुपये नकद जलकर राख हो गए। घटना से दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक फूलचंद पाण्डेय ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *