• Wed. Jun 24th, 2026

    विकसित कृषि संकल्प अभियान में किसान हुए जागरूक

    Share

    बरसठी। क्षेत्र के मंगरा गांव स्थित सचिवालय परिसर में कृषि विभाग की ओर से विकसित कृषि संकल्प अभियान/खेत बचाओ अभियान के तहत किसान जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विशाल शुक्ला रहे।

    गोष्ठी में किसानों को फार्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्राकृतिक खेती, उन्नत कृषि तकनीक, फसल संरक्षण तथा कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने किसानों से वैज्ञानिक पद्धति से खेती अपनाने और सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया।

    एडीओ कृषि सर्वेश पाल ने विभागीय योजनाओं एवं फार्मर रजिस्ट्री के महत्व की जानकारी दी। वहीं इंजीनियर वरुण सिंह ने आधुनिक कृषि यंत्रों और नई तकनीकों के उपयोग पर प्रकाश डाला।

    कार्यक्रम में सुनील कुमार, गोदाम प्रभारी सुभाष पाल, बीडीएम धर्मराज वर्मा तथा ग्राम प्रधान राजबहादुर पटेल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। गोष्ठी में बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *