• Fri. May 22nd, 2026

    दिवंगत ग्राम प्रधान के परिजनों को मिली 10 लाख रुपये की सहायता

    Share

    राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने सौंपा पंचायत कल्याण कोष का चेक

    जौनपुर। प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने शुक्रवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड करंजाकला अंतर्गत ग्राम सभा खम्मौर पहुंचकर दिवंगत ग्राम प्रधान डॉ. राम जनम यादव के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्राम प्रधान की पत्नी गीता देवी को पंचायत कल्याण कोष से 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया।

    ज्ञात हो कि डॉ. राम जनम यादव का कुछ समय पूर्व एक दुर्घटना में निधन हो गया था। राज्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सरकार संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

    इस अवसर पर गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में चौमुखी विकास हो रहा है। जौनपुर सहित पूरे पूर्वांचल में सड़क, यातायात एवं आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए व्यापक कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है तथा युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित किए जा रहे हैं।

    कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव ‘मम्मन’, मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed