जौनपुर। टीजीटी परीक्षा के दौरान फर्जी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा दे रहे एक युवक को लाइन बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बायोमैट्रिक सत्यापन और आधार कार्ड जांच के दौरान अभ्यर्थी की पहचान में गड़बड़ी मिलने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ।
पुलिस के अनुसार, 3 जून 2026 को टीडी कॉलेज, जौनपुर में टीजीटी परीक्षा आयोजित की जा रही थी। परीक्षा केंद्र पर जांच के दौरान बायोमैट्रिक रिपोर्ट और आधार कार्ड का मिलान नहीं हुआ। जांच में पता चला कि आशीष कुमार के स्थान पर राबेन्द्र प्रसाद परीक्षा दे रहा था।
पूछताछ में राबेन्द्र प्रसाद ने स्वीकार किया कि वह मऊ जनपद निवासी आशीष कुमार की जगह परीक्षा देने आया था। मामले की सूचना केंद्राध्यक्ष प्रो. कुंवर बहादुर यादव ने पुलिस को दी। उनकी लिखित तहरीर के आधार पर थाना लाइन बाजार में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने आरोपी राबेन्द्र प्रसाद पुत्र रामलाल, निवासी नगर पंचायत कोराव, थाना कोराव, जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं तथा उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
राबेन्द्र प्रसाद पुत्र रामलाल
निवासी: नगर पंचायत कोराव, थाना कोराव, जनपद प्रयागराज
दर्ज मुकदमा
मु0अ0सं0 214/2026
धारा 318(4), 336(2), 336(3), 61(2) बीएनएस
उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024 की धारा 8/13(4)/13(5)
गिरफ्तारी करने वाली टीम
- उपनिरीक्षक अरविंद यादव
- कांस्टेबल राहुल कुमार
- आरक्षी अमन दुबे


