• Sun. Jun 14th, 2026

    प्रबंध निदेशक पीयूवीवीएनएल ने किया विद्युत कार्यशाला व उपकेंद्र का औचक निरीक्षण, सुरक्षा मानकों पर दिया जोर

    Share

    जौनपुर। प्रबंध निदेशक, पीयूवीवीएनएल वाराणसी ने विद्युत कार्यशाला जौनपुर एवं विद्युत उपकेंद्र अहियापुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्युत उपकेंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए।

    प्रबंध निदेशक ने कहा कि विद्युत कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना को न्यूनतम किया जा सके। उन्होंने उपकेंद्र पर उपलब्ध सुरक्षा संसाधनों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

    इसके अलावा विद्युत कार्यशाला में निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिवर्तक (ट्रांसफार्मर) किट की उपलब्धता की जानकारी ली और पर्याप्त मात्रा में किट उपलब्ध रखने के निर्देश दिए, ताकि खराब ट्रांसफार्मरों के मरम्मत एवं प्रतिस्थापन कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।

    निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को विद्युत व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं उपभोक्ता हितैषी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed