• Mon. May 25th, 2026

    ढाई माह बाद भी लापता अशोक कुमार शर्मा का नहीं लगा सुराग, परिजन परेशान

    Share

    जौनपुर। बदलापुर तहसील अंतर्गत ओंका गांव निवासी अशोक कुमार शर्मा के लखनऊ स्थित केजीएमयू से अचानक लापता हुए करीब ढाई माह बीत जाने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।

    जानकारी के अनुसार अशोक कुमार शर्मा 15 अप्रैल 2026 को केजीएमयू, लखनऊ से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। परिजनों के अनुसार उनकी लंबाई लगभग साढ़े पांच फुट है। लापता होने के समय उन्होंने काले रंग का हाफ पैंट और भूरे रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी।

    परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को उनके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल थाना प्रभारी चौक, लखनऊ से मोबाइल नंबर 9454403847 या 9721183055 पर संपर्क करें।

    परिवार ने यह भी बताया कि अशोक कुमार शर्मा की जानकारी देने वाले व्यक्ति को उचित इनाम दिया जाएगा। परिजन लगातार विभिन्न स्थानों पर उनकी तलाश कर रहे हैं और प्रशासन से भी मदद की गुहार लगा रहे हैं।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *