जौनपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र श्री वैभव कृष्ण द्वारा जिला अस्पताल जौनपुर पहुंचकर पुलिस मुठभेड़ में घायल थाना प्रभारी लाइन बाजार श्री के.पी. सिंह का हालचाल जाना तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।

घटना के संबंध में जानकारी के अनुसार, दिनांक 24/25 मई की रात्रि को थाना खेतासराय क्षेत्र में पुलिस घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में 01 लाख रुपये का इनामी अभियुक्त रवि यादव घायल हो गया, जिसे इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया गया।

बताया गया कि मृतक अभियुक्त रवि यादव 01 मई 2026 को बारात के दौरान आजाद बिंद (दूल्हा) की हत्या के मामले में वांछित था।
मुठभेड़ के दौरान थाना प्रभारी लाइन बाजार के.पी. सिंह गोली लगने से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं उ0नि0 श्री प्रकाश शुक्ला एवं उ0नि0 प्रवीण यादव की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगने से वे सुरक्षित बच गए।

डीआईजी द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा दूल्हा हत्याकांड में फरार अन्य अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


