• Wed. May 13th, 2026

    गोपालापुर गांव में पोल विवाद से 10 दिनों से बिजली ठप, ग्रामीण और विभाग आमने-सामने

    Share

    जौनपुर। बक्शा विकास खंड के गोपालापुर गांव में विद्युत पोल टूटने के बाद पिछले दस दिनों से दो दर्जन से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति बाधित है। समस्या का कारण ग्रामीणों और विद्युत विभाग के बीच नए पोल की जगह को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, 30 अप्रैल को आए तेज आंधी-तूफान में यादव और कहार बस्ती में लगा एक विद्युत पोल टूटकर गिर गया था। शिकायत के बाद विद्युत विभाग ने नया पोल भेजा, लेकिन विभाग उसे पुरानी जगह पर ही लगाना चाहता था। ग्रामीणों ने मांग की कि पोल को पुरानी जगह से लगभग 10 मीटर दूर लगाया जाए, क्योंकि वहां पेड़-पौधे और पशु बंधे रहते हैं, जिससे भविष्य में पोल के फिर से गिरने का खतरा बना रहेगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन सकी और बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जेई सुरेंद्र यादव ने बताया कि विभाग नियमों के अनुसार पुराने स्थान पर ही पोल लगाने को तैयार है। उनका कहना है कि ग्रामीणों ने नियमों के विपरीत दूसरी जगह पोल खड़ा कर दिया, जिससे स्थिति और जटिल हो गई। बिजली न मिलने से ग्रामीण परेशान हैं। शुक्रवार को ग्रामीणों ने पोल के पास एकत्र होकर विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। इस दौरान उत्तम यादव, बुद्धिराम यादव, प्रकाश गौड़, अतुल यादव, प्यारेलाल, राजन गौड़, छोटू, कपिल, राकेश और अवनीश समेत कई लोग मौजूद रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *