• Fri. May 29th, 2026

    बिजली विभाग के खतरनाक टॉवर पर चढ़ गया नशे में धुत व्यक्ति

    Share


    अग्निमशन विभाग तुरंत पहुंचा मौके पर, उतरवाया गया नीचे

    जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के ऊंचनीकला गांव में एक व्यक्ति खतरनाक टॉवर पर चढ़ गया। वह बिजली विभाग का 220 केवीए (2 लाख 20 हजार वोल्ट) का टॉवर है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह नशे में दो तीन बार खम्भे पर चढ़ चुका है। हालांकि उसके चचेरे भाई ने उसे नीचे उतारा। सूचना पर सीएफओ, एफएसओ, स्थानीय पुलिस और तहसील की प्रशासनिक टीम मौके पर मौजूद रहे।

    आपको बता दें कि ऊंचनीकला गांव में स्व. हरिशंकर सिंह का 40 वर्षीय पुत्र मैनबहादुर उर्फ मूसे नशे में धुत था। वह अपने घर के पास ही हाई वोल्टेज टॉवर पर चढ़ गया। जिस वक्त वह टॉवर पर चढ़ रहा था उस दौरान बिजली आपूर्ति हो रही थी। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई।

    इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएफओ जौनपुर राजप्रकाश राय, एफएसओ नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी, फायर स्टेशन चौकियां, मड़ियाहूं की फायर यूनिट मौके पर पहुंच गई। हालांकि मूसे के चचेरे भाई प्रकाश सिंह टॉवर पर चढ़ गए और युवक को नीचे उतारा।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि नशे में वह दो तीन पर टॉवर पर चढ़ चुका है। प्रकाश सिंह ही उसको समझा बुझाकर मामला शांत कराए। वहीं अग्निशमन विभाग की टीम सक्रिय रही और एफएसओ नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी की टीम मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गई थी।

    Trimurti multi speciality hospital Ad

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed