• Mon. Jul 27th, 2026

    डॉ. विमल कुमार यादव ने टीडी पीजी कॉलेज में कार्यभार ग्रहण किया

    Share

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा एकल स्थानांतरण के बाद डॉ. विमल कुमार यादव ने बलिया के कुंवर सिंह पीजी कॉलेज से कार्यमुक्त होकर जौनपुर के प्रतिष्ठित टीडी पीजी कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग में सहायक आचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर रामआसरे सिंह ने उन्हें कार्यभार ग्रहण कराया।

    मूल रूप से सिरकोनी विकासखंड के खलीलपुर निवासी डॉ. विमल कुमार यादव ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक व परास्नातक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद नेट-जेआरएफ उत्तीर्ण किया। उन्होंने बीएचयू से महात्मा गांधी और डॉ. आंबेडकर पर शोध किया। वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग से चयनित होकर उन्होंने बलिया में कार्यभार ग्रहण किया था। वह जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। डॉ. विमल ने दो दर्जन से अधिक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में शोध पत्र प्रस्तुत किए हैं। समसामयिक, सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर स्वतंत्र लेखन व व्याख्यान के लिए भी वह चर्चित हैं।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *