• Thu. Jun 11th, 2026

    आईजीआरएस शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

    Share


    जौनपुर – जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी लंबित एवं निस्तारित शिकायतों की समीक्षा करते हुए प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा शिकायतों के समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण पर विशेष बल दिया।
    जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करते हुए आख्या पोर्टल पर अपलोड की जाए। प्राप्त शिकायतों में शिकायतकर्ता से अनिवार्य रूप से संपर्क किया जाए तथा निस्तारण के उपरांत शिकायतकर्ता को निस्तारण के संबंध में अवगत भी कराया जाए।
    इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा आईजीआरएस से संबंधित पोर्टल के संबंध में अधिकारियों को प्रशिक्षण देते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक शिकायत का समाधान तथ्यों एवं स्थलीय सत्यापन के आधार पर किया जाए।
    जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को विशेष रुचि लेकर शिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे शासन की मंशा के अनुरूप जनसामान्य को त्वरित न्याय एवं राहत प्राप्त हो सके।
    बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *