• Thu. Jun 11th, 2026

    कैशलेस चिकित्सा सुविधा से शिक्षकों को मिलेगा बड़ा संबल: सीमा द्विवेदी

    Share

    शिक्षकों ने राज्यसभा सांसद को धन्यवाद पत्र सौंपकर जताया आभार
    सिकरारा (जौनपुर)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों को ‘कैशलेस चिकित्सा सुविधा’ देने के निर्णय पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष व प्रांतीय संयुक्त महामंत्री अमित सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी से गोनापार में शिष्टाचार मुलाकात की। शिक्षकों ने उन्हें गुलदस्ता व धन्यवाद पत्र भेंट कर आभार जताया।
    इस अवसर पर आभार स्वीकार करते हुए सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में सरकार राष्ट्र निर्माता शिक्षकों के कल्याण और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री जी ने 2022 के संकल्प पत्र का वादा पूरा कर यह ऐतिहासिक सौगात दी है, जिससे शिक्षकों और उनके परिवारों को आपातकालीन स्वास्थ्य परिस्थितियों में बड़ा संबल मिलेगा।
    जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि योगी सरकार का यह कदम शिक्षकों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा की गारंटी है। इसके लिए हम मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधाकर उपाध्याय, भाजपा जिलामंत्री डॉ देवी प्रकाश सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव सिंह लोहिया, गौरव सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *