• Mon. Jun 15th, 2026
    Share

    जौनपुर
    जिलाधिकारी द्वारा माधोपट्टी में बनाए गए नगर पंचायत कचगांव के नए कार्यालय का निरीक्षण किया गया और उपस्थित लोगों से संवाद किया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि माधोपट्टी की इस ऐतिहासिक भूमि पर आकर मुझे प्रसन्नता हो रही है। यहां से अनेक प्रबुद्धजन ने प्रशासनिक पदों पर रहते हुए देश को अपनी सेवाएं दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित सफाई कर्मचारियों को सफाई योद्धा कहकर उनके कार्यों की प्रशंसा की तथा उनका उत्साहवर्धन किया।
    इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पंचायत फिरोज खान, अपर जिलाधिकारी भू राजस्व अजय अम्बष्ट ,अधिशासी अधिकारी चंदन सहित अन्य उपस्थित रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed