• Sun. Jun 14th, 2026

    तारों के सहारे टिका जर्जर विद्युत पोल, हादसे की आशंका से दहशत

    Share

    जौनपुर के केराकत तहसील क्षेत्र के चंदवक इलाके में रामदेवपुर तिराहे के पास आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर लगा एक जर्जर विद्युत पोल लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। पोल पूरी तरह बिजली के तारों के सहारे टिका है और किसी भी समय गिर सकता है।

    स्थानीय ग्रामीणों और दुकानदारों का कहना है कि यह पोल करीब दो महीनों से खराब हालत में है। इसकी शिकायत कई बार विद्युत विभाग से की गई, लेकिन अब तक न तो पोल बदला गया और न ही उसकी मरम्मत कराई गई।

    स्थानीय निवासी सोनू, धीरज और कमल ने बताया कि भारी वाहनों के गुजरने पर पोल हिलने लगता है। तेज हवा, आंधी और बारिश के दौरान इसके गिरने की आशंका और बढ़ जाती है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

    क्षेत्रीय लोगों ने विद्युत विभाग से तत्काल जर्जर पोल हटाकर नया पोल लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed