• Sun. Jun 14th, 2026

    महिला से छेड़छाड़ और धमकी का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग

    Share

    जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ कथित छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। एक गांव निवासी ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

    शिकायतकर्ता का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग उनकी मां और बहन के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं, गाली-गलौज करते हैं तथा उन्हें परेशान करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी कई बार रास्ते में रोककर धमकी भी देते हैं।

    पीड़ित ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह और उसका परिवार आरोपियों की हरकतों से भयभीत हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

    पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त होने पर मामले की जांच की जाएगी और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed