• Wed. May 20th, 2026

    दूल्हा हत्याकांड में न्याय की मांग तेज, ओपी राजभर का फूंका पुतला

    Share

    जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के बड़ाऊर गांव में दूल्हे आजाद बिंद की हत्या के मामले में मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे विरोध प्रदर्शन तेज हो गया। कोतवाली क्षेत्र के जोगियापुर में पीड़ित परिवार और भगवान निषादराज समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिजनों के साथ पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। गौरतलब है कि 1 मई को खेतासराय थाना क्षेत्र के बड़ाऊर गांव में बारात लेकर जा रहे दूल्हे आजाद बिंद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed