• Wed. May 13th, 2026

    पूर्व सांसद धनंजय सिंह की माता लालती देवी जी की पुण्यतिथि कल

    BySatyameva Jayate News

    Dec 31, 2023
    Share

    जौनपुर

    विगत वर्षों की तरह इस बार भी पूर्व सांसद धनंजय सिंह की माता लालती देवी की 21वी पुण्यतिथि 1 जनवरी दिन सोमवार को उनके पैतृक गांव बंसफा में मनाया जाएगा। गांव में ही श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भी किया गया है। पूर्व सांसद के पिता पूर्व विधायक राजदेव सिंह ने बताया कि रविवार को दिन में ही श्रीरामचरित मानस का पाठ शुरू हो जाएगा। श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के नामी—गिरामी राजनीतिज्ञ लोग, प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवियों के साथ भारी संख्या में लोग मौजूद रहेंगे। पूर्व सांसद के भाई जितेंद्र सिंह दादा व अभ्युदय सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की सारी तैयारी पूरी हो गयी है और श्रद्धाजलि सभा व सुबह 10 से शुरू से हो जाएगी और आये हुए सभी सम्मानित जनता से प्रसाद ग्रहण करने की आग्रह पूर्व सांसद धन्नजय सिंह ने की है स्ई नदी के किनारे मंदिर पर माता जी की श्रद्धाजलि सभा का आयोजन किया गया है ।रविवार को श्रीरामचरित मानस का पाठ शुरु कर दिया गया है ।गरीबों के मसीहा धन्नजय सिंह ने माता जी की पुण्यतिथि पर जिला अस्पताल व महिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित करेंगे ।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *