• Sun. Jun 21st, 2026

    मड़ियाहूं में युवक का शव फंदे से लटका मिला, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

    Share

    मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भौंरास गांव में रविवार सुबह एक 43 वर्षीय युवक का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार, भौंरास गांव निवासी सूबेदार यादव का शव घर के कमरे में छत के हुक से गमछे के सहारे लटका मिला। सुबह परिजनों की नजर कमरे पर पड़ी तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा गया तथा पुलिस को सूचना दी गई।

    सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। परिजनों के अनुसार, सूबेदार यादव काफी समय से मानसिक बीमारी से पीड़ित थे और उनका उपचार चल रहा था। उनके परिवार में दो पुत्र देवेश और सुयश हैं। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

    प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed