• Mon. Jun 22nd, 2026

    अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    Share

    मड़ियाहूं | जौनपुर

    मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के शीतलगंज बाजार के पास सोमवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

    परिजनों के अनुसार, देल्हूपुर गांव निवासी गंगेश्वर मिश्रा (48) सोमवार को साइकिल से शीतलगंज बाजार गए थे। बाजार से लौटते समय शीतलगंज-देल्हूपुर मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

    सूचना मिलने पर परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां जांच के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    घटना की सूचना पर मड़ियाहूं पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मौत से परिवार में शोक की लहर है। पत्नी सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। गंगेश्वर मिश्रा दो भाइयों में बड़े थे, जबकि उनके छोटे भाई संतोष रोजी-रोटी के सिलसिले में अहमदाबाद में रहते हैं।

    प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *