खुटहन, जौनपुर। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत खुटहन पुलिस ने शनिवार को शांति भंग की आशंका में आठ लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों में पिलकिछा निवासी सचिन गौतम, दरना गांव के अमरदेव, अमरजीत, बनारसी और धर्मपाल तथा कानामऊ गांव के दिवा, पन्नालाल और योगेंद्र शामिल हैं।
सभी आरोपितों के विरुद्ध शांति भंग की आशंका के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा गया। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।


