• Fri. May 15th, 2026

    नगर पंचायत कचगांव में सभासदों ने लगाए अनियमितताओं के आरोप, प्रशासन को सौंपा शिकायत पत्र

    Share

    जौनपुर की नगर पंचायत कचगांव में निर्वाचित सभासदों ने चेयरमैन और प्रशासनिक अधिकारियों पर तानाशाही रवैये एवं व्यापक अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए हैं। सभासदों ने जिला प्रशासन को शिकायत पत्र सौंपते हुए 16 बिंदुओं पर जांच की मांग की है।

    सभासदों का आरोप है कि नगर पंचायत में उन्हें न तो मान-सम्मान दिया जाता है और न ही विकास कार्यों की जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। जनहित के मुद्दों को उठाने पर अधिकारियों द्वारा असहयोगपूर्ण व्यवहार किया जाता है। उनका कहना है कि नियमित रूप से बोर्ड बैठकें नहीं बुलाई जातीं और सभासदों द्वारा दिए गए प्रस्तावों पर कोई कार्रवाई नहीं होती।

    शिकायत में वित्तीय अनियमितताओं का भी आरोप लगाया गया है। सभासदों के अनुसार बिना बोर्ड की स्वीकृति के टेंडर जारी किए जा रहे हैं तथा विकास कार्यों का भुगतान भी किया जा रहा है। आय-व्यय का विवरण बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया जाता और वार्डों में समान रूप से विकास कार्य नहीं कराए जाते।

    सभासदों ने आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की संख्या एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी छिपाने का भी आरोप लगाया है। साथ ही आईजीआरएस पर शिकायत करने पर भ्रामक रिपोर्ट लगाने की बात कही गई है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *