तानाशाह सरकार प्रीपेड मीटर द्वारा खुलेआम लूट रही है जनता को- आरिफ खान


जौनपुर शहर अघोषित बिजली कटौती और प्रीपेड स्मार्ट मीटर के खिलाफ आक्रोशित कांग्रेसियों ने पार्टी के शहर अध्यक्ष आरिफ खान के नेतृत्व में विद्युत उपकेंद्र ————- पर नारेबाजी करते हुए शनिवार को धरना प्रदर्शन किया। आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर स्मार्ट मीटर से जनता का खून चूसने का आरोप लगाया। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार प्रदेश की भोली भाली जनता और बिजली उपभोक्ताओं को खुलेआम लूट रही है, स्मार्ट मीटर जनता को लूटने की सरकारी मशीन है, इससे जनता में भारी आक्रोश है। कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने जौनपुर शहर में अघोषित बिजली कटौती का आरोप लगाते हुए कहा कि इस समय चौबीस घंटे में मात्र दस से बारह घंटे बिजली सप्लाई हो रही है, इतनी बड़ी कटौती से जनजीवन बेहाल हो गया है। सभासद शाहनवाज मंजूर ने कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर जनता को परेशान कर रही है, बिजली सबसे मूलभूत आवश्यकता है किंतु सरकार की कटौती नीति ने जनता का जीना दुभर कर दिया है। जिला उपाध्यक्ष लाल प्रकाश पाल ने माँग किया कि सरकार प्रीपेड मीटरों को तत्काल वापस ले और ग्रामीण क्षेत्रों मे कम से कम बीस घंटे बिजली सप्लाई किया जाना सुनिश्चित करें। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता,जोहा सब्बू ,तौफीक राजू ,जैद सिद्दीकी, मोहम्मद ताहिर ,संतोष निषाद ,अशरफ आदि मौजूद रहे

