• Wed. May 13th, 2026

    मृत दूल्हे आजाद बिंद के घर पहुंचा कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल

    Share

    सदर के पूर्व विधायक नदीम जावेद ने परिजनों को पचास हजार रुपए की दी आर्थिक सहायता
    जौनपुर।
    बीते दिनों खेतासराय के पास दूल्हे आजाद बिंद की हत्या हो जाने की सनसनीखेज घटना से कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल बडउर गांव में पहुंच कर पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान जौनपुर सदर के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता नदीम जावेद ने प्रतिनिधि मंडल के द्वारा दिवंगत आजाद बिंद के पीड़ित परिवार को पचास हजार रुपये की नगद आर्थिक सहायता उपलब्ध कराते हुए परिजनों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने पूर्व विधायक नदीम जावेद की बात मोबाइल फोन से पीड़ित परिजनों से कराई। परिजनों से बात करने के उपरांत कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून का भय समाप्त है गया है, अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं, जंगलराज जैसी परिस्थिती बन गयी है। डा. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि बुलडोजर के नाम से भय दिखाने वाली योगी आदित्यनाथ की सरकार में अपराधियों का बोलबाला हो गया है। विवाह के लिए जा रहे दूल्हे की दिनदहाड़े हत्या सरकार की पोल खोल दे रही है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने प्रसाशन से मांग करते हुए कहा कि निष्पक्ष रूप से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए परिजनों को अविलंब न्याय दिलाया जाय। कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल में जिला उपाध्यक्ष लाल प्रकाश पाल,सभासद शहनवाज मंजूर, दिनेश तिवारी, जय मंगल यादव, जयप्रकाश मिश्रा, सद्दाम प्रधान,राजकुमार गुप्ता, इकबाल हुसैन, मुहम्मद ताहिर, आदिल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *