• Wed. Jun 24th, 2026
    Share

    चन्दवक। रामदेवपुर (गोनौली) गांव में दो सगे भाइयों के बीच हुए विवाद के दौरान हुई 45 वर्षीय चंद्रबली पटेल की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में उनकी मृत्यु का कारण हृदयाघात (हार्ट अटैक) बताया गया है। वहीं परिजनों की ओर से अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।

    बताया गया कि मंगलवार दोपहर चंद्रबली पटेल और उनके भाई चंद्रभूषण पटेल के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी दौरान चंद्रबली की तबीयत बिगड़ गई। घर पहुंचने के बाद वह बेहोश होकर गिर पड़े, जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

    पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार देर रात गाजीपुर जनपद के औड़िहार स्थित जौहरगंज घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने कहा था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।

    थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों ने चंद्रबली पटेल की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई शिकायत या तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *