• Wed. May 13th, 2026

    घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ व मारपीट, दो पर केस दर्ज

    Share

    जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 11 बजे एक महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि वह घर में काम कर रही थीं, तभी गांव का अजीत सरोज जबरन घर में घुस आया और उनके साथ मारपीट करते हुए बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। इस दौरान उसने उनके कपड़े भी फाड़ दिए। शोर सुनकर पीड़िता के कैंसर से पीड़ित पति महेंद्र राजभर उन्हें बचाने पहुंचे, लेकिन इसी दौरान आरोपी का पिता तीजू सरोज भी मौके पर आ गया। दोनों ने मिलकर पति-पत्नी की पिटाई की और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
    पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के दौरान उनका मंगलसूत्र भी गायब हो गया। घटना की सूचना डायल 100 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *