• Tue. Jun 9th, 2026

    निजी अस्पताल में डॉक्टर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

    Share

    जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के अहियापुर स्थित एक निजी अस्पताल में 45 वर्षीय डॉ. राजेश नागर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह जलालपुर गांव, थाना सरायख्वाजा के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार, तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पहले पचहटिया स्थित शकुंतला नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां से बाद में शहर के बीएस उपाध्याय के आशादीप हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
    परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। उनका कहना है कि सही इलाज न मिलने के कारण उनकी मौत हुई। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। वहीं, मृतक के परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। आशादीप हॉस्पिटल के मालिक डॉ. वीएस उपाध्याय ने कहा कि मरीज गंभीर हालत में अंतिम समय में अस्पताल लाया गया था। उन्होंने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इलाज में अधिक दवाएं नहीं दी गई थीं और परिजनों का हंगामा अनुचित है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed