• Fri. Jun 19th, 2026

    पुरानी रंजिश में मारपीट, दो सगे भाइयों पर मुकदमा दर्ज

    Jaunpur police
    Share

    चंदवक, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अमिलिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    अमिलिया गांव निवासी राम रतन सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि गुरुवार को वह अपनी मशीन पर बैठे थे। इसी दौरान गांव के रोहन यादव और रोशन यादव, पुत्र संजय यादव, पुरानी रंजिश को लेकर लाठी-डंडा लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की।

    पीड़ित का आरोप है कि किसी तरह वह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। जाते समय आरोपितों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट की घटना में उनके सिर में चोट आई है।

    पीड़ित की तहरीर के आधार पर चंदवक पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *