• Sat. Jun 27th, 2026

    भूमि विवाद में मारपीट, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    Share

    जौनपुर | खुटहन

    खुटहन थाना क्षेत्र के सौरईया गांव में खेत की मेड़ पर लगे पोल को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पीड़ित दयाल यादव के अनुसार, 25 जून को वह अपने खेत पर पहुंचे तो गांव के हरीकेश यादव, विवेक यादव, प्रिंस यादव और रंजना यादव खेत की मेड़ पर लगा पोल जबरन उखाड़ रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की।

    आरोप है कि प्रिंस यादव ने पोल पकड़कर उन्हें धक्का दे दिया, जिससे वह गिरकर घायल हो गए। पीड़ित ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

    पुलिस ने दयाल यादव की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *