जौनपुर | मड़ियाहूं
मड़ियाहूं कोतवाली परिसर में शनिवार को संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में किया गया। समाधान दिवस में राजस्व संबंधी कुल 11 शिकायतें प्राप्त हुईं, लेकिन किसी भी मामले का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।
उपजिलाधिकारी ने सभी प्रकरणों के शीघ्र, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों को अनावश्यक परेशानी से बचाने के लिए शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।
शिकायतों की जांच के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों को संबंधित स्थलों पर भेजा गया है, ताकि जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

