खुटहन (जौनपुर) 8 जुलाई जमालुद्दीनपुर गांव निवासी युवक से रास्ता रोककर मारपीट करने, बाइक क्षतिग्रस्त करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने पांच नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित मोहम्मद सैफ ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह रविवार को वह बाजार से घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में दो बाइकों पर सवार पांच युवकों ने उसकी बाइक रोक ली। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों तथा लात घूंसो से उसकी पिटाई कर दी। आरोपितों ने उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मोनू यादव, शनि गौतम, अंश यादव, बम्पा यादव और संदीप यादव के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

