• Fri. Jun 12th, 2026

    एनसीसी शिविर में कैडेट्स को अनुशासननेतृत्व और राष्ट्रसेवा का दिया गया प्रशिक्षण

    Share

    जौनपुर। नीलदीप एकेडमी, सीहीपुर परिसर में 96 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा के महत्व का पाठ पढ़ाया गया। शिविर के कैंप कमांडेंट कर्नल शंकर सिंह गौतम ने कहा कि एनसीसी का मुख्य उद्देश्य ऐसे युवाओं का निर्माण करना है जो राष्ट्र के प्रति जागरूक, अनुशासित, आत्मनिर्भर और नेतृत्व क्षमता से परिपूर्ण हों।

    मंगलवार को एनसीसी ग्रुप मुख्यालय वाराणसी ‘बी’ के ट्रेनिंग अफसर लेफ्टिनेंट कर्नल हर्षित छाबड़ा ने शिविर का निरीक्षण किया। अपने संबोधन में उन्होंने कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं में साहस, आत्मविश्वास, नेतृत्व कौशल और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करती है। यही गुण उन्हें भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं।

    उन्होंने कैडेट्स से शिविर की निर्धारित दिनचर्या का पूर्ण निष्ठा एवं अनुशासन के साथ पालन करने का आह्वान किया तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते हुए नियमित दिनचर्या अपनाने की सलाह दी। प्रशिक्षण गतिविधियों में कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    इस अवसर पर डिप्टी कैंप कमांडेंट नवीन सिंह, कैप्टन सुनील कांत तिवारी, लेफ्टिनेंट रणधीर कुमार, बृजभूषण यादव, कुंवर विभूति विक्रम सिंह, रविंद्र कुमार यादव सहित वाहिनी के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed