• Fri. Jun 26th, 2026

    अर्चना अग्रवाल के कार्यभार ग्रहण करते ही लंबित मामलों के निस्तारण में आई तेजी : एसपी तिवारी

    Share

    बदलापुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी अर्चना अग्रवाल के राजस्व परिषद अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलते ही उनके नेतृत्व में राजस्व प्रशासन और न्यायिक कार्यों में नया आयाम स्थापित हुआ है। उनके द्वारा लंबित मामलों के निस्तारण और आम जन की समस्याओं के समाधान में भी बेहतर रुचि ली जा रही है। यह बातें राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष एसपी तिवारी ने कही। वह गुरुवार को उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में नवागत अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल के सम्मान में आयोजित औपचारिक मुलाकात के दौरान कही। उन्होंने इस मौके पर उन्हें स्मृति चिन्ह ,पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्रम भेंट कर अपनें अन्य साथियों के साथ सम्मानित किया। अध्यक्ष तिवारी ने कहा कि अर्चना अग्रवाल के लंबे और उत्कृष्ट प्रशासनिक अनुभव बोर्ड ऑफ रेवेन्यू की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाएगा। नवीन दायित्व को संभालने पर संयुक्त परिषद की तरफ से उनके सफल , स्वस्थ और उत्कृष्ट कार्यकाल की कामना करते हुए चेयरमैन अग्रवाल को हार्दिक शुभकामना दिया। 1990 बैच की आईएएस अधिकारी अर्चना अग्रवाल अपनी कुशल प्रशासनिक क्षमता प्रभावी निर्णय लेने की शैली और शासन प्रशासन में लंबे अनुभव के लिए जानी जाती हैं। नई जिम्मेदारी के साथ वह परिवहन विभाग की अपर मुख्य सचिव भी बनी रहेगी। इस दौरान संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष एसपी तिवारी ने कर्मचारियों के हित के संबंध में भी वार्ता किया। वार्ता के क्रम में उन्होंने विभागीय कर्मचारियों के प्रोन्नति का भी मामला उठाया। इस मुद्दे पर बोर्ड ऑफ रेवेन्यू की अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल ने आश्वस्वत किया कि प्रोन्नति के मामले में निर्णय ले लिया गया है। बहुत जल्द ही सात सौ कर्मचारियों की प्रोन्नति सूची जारी कर दी जाएगी। अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद तिवारी ने रोडवेज में भर्ती का भी मुद्दा उठाया । इस मुद्दे पर अध्यक्ष अग्रवाल ने बताया कि बहुत जल्द ही रोडवेज में चालक और परिचालक के पदों पर संविदा के बजाय नियमित नियुक्ति की जाएगी। ताकि योग्य और अच्छे चालक परिचालक रोडवेज में शामिल हो कर यात्रियों की सुविधा को बेहतर बनाने में अपना सहयोग कर सकें। इस मौके पर राज्य कर्मचारी संयुक्त
    परिषद के महामंत्री संजय कुमार शुक्ला उपाध्यक्ष स्क श्रीवास्तव तथा राज्य ट्रेड टैक्स मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के मंत्री विपिन कुमार आदि लोग मौजूद थे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed