• Sat. Aug 1st, 2026

    विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत आवेदन आमंत्रित, 10 दिवसीय प्रशिक्षण के साथ मिलेगा टूलकिट

    Trim
    Share

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जनपद में विभिन्न पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े कारीगरों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। डिप्टी कमिश्नर इंडस्ट्रीज ने बताया कि योजना के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को 10 दिवसीय प्रशिक्षण के साथ निःशुल्क टूलकिट उपलब्ध कराई जाएगी।

    योजना के तहत दर्जी, हलवाई, बढ़ई, कुम्हार, नाई, राजमिस्त्री, लोहार, मोची, धोबी सहित अन्य पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित थी, लेकिन पोर्टल अभी भी खुला है, जिससे इच्छुक अभ्यर्थी www.msme.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    आवेदन के साथ पासपोर्ट आकार का फोटो, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति, जाति प्रमाण पत्र, ग्राम प्रधान अथवा सभासद द्वारा प्रमाणित परंपरागत व्यवसाय का प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है। आवेदनकर्ता की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक तथा वह जौनपुर जनपद का स्थायी निवासी होना चाहिए।

    योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, जौनपुर में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा वरिष्ठ सहायक के मोबाइल नंबर 6388820152 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *