• Sat. Aug 1st, 2026

    सीएचसी कर्मी की सड़क हादसे में मौत, मचा कोहराम

    Share

    बरसठी | स्थानीय विकास खंड के वाजिदपुर गांव निवासी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बरसठी में तैनात असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर (एआरओ) दीपक कुमार सरोज (35) पुत्र गामा सरोज की शनिवार सुबह सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वह बाइक से ड्यूटी के लिए सीएचसी आ रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं सीएचसी के चिकित्सकों और कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, रामपुर-निगोह मार्ग पर गहरौल गांव के पास सड़क पार कर रहे सर्प को देखकर दीपक ने अचानक बाइक में ब्रेक लगा दिया। इसी दौरान लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से कराए जा रहे सड़क चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य के चलते सड़क पर बिखरी गिट्टी और पत्थरों के कारण बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। वह सिर के बल सड़क पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान उनका हेलमेट सिर निकल गया, जिससे सिर में गंभीर चोट लग गई। अधिक रक्तस्राव होने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दीपक पिछले दो वर्ष से अधिक समय से सीएचसी बरसठी में असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर (एआरओ) के पद पर कार्यरत थे। वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे और अविवाहित थे। उनके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

    Trim

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *