• Thu. Jun 25th, 2026

    ऑपरेशन वज्रपात के तहत अराजक तत्व गिरफ्तार, भड़काऊ पोस्ट करने का आरोप

    Share

    खुटहन (जौनपुर)। जौनपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन वज्रपात’ अभियान के तहत खुटहन पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर कथित रूप से भड़काऊ सामग्री प्रसारित कर भय और आतंक का माहौल बनाने के आरोप में एक अराजक तत्व को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद इसरा निवासी शेख अशरफपुर के रूप में हुई है। आरोप है कि वह इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर अवैध गतिविधियों, रंगबाजी, मनबढ़ई तथा लोगों में दहशत फैलाने वाली भड़काऊ और आक्रामक वीडियो व पोस्ट साझा कर रहा था।

    पुलिस ने आरोपी को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया। पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सोशल मीडिया पर अफवाह एवं अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed