• Wed. May 13th, 2026

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में नए सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

    Share

    जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इस सत्र में विश्वविद्यालय परिसर में कुल 56 विषयों और एक सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश मिलेगा। इनमें स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा स्तर के पाठ्यक्रम शामिल हैं। डिप्लोमा स्तर पर 3, स्नातक स्तर पर 31 और स्नातकोत्तर स्तर पर 25 विषयों में दाखिला लिया जाएगा। स्नातक स्तर पर बीटेक, बीएससी और बीए सहित कई प्रमुख और रोजगारपरक पाठ्यक्रम भी संचालित होंगे। विश्वविद्यालय ने विषयवार सीटों की संख्या, पात्रता मानदंड और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई है। प्रवेश प्रक्रिया को ऑनलाइन और पारदर्शी बनाने के लिए समर्थ पोर्टल को 8 मई से सक्रिय कर दिया गया है। प्रवेश परीक्षा समन्वयक प्रो. मिथिलेश सिंह ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों के लिए आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिनमें प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, वाई-फाई कैंपस, स्टेडियम, छात्रावास और अन्य शैक्षणिक सुविधाएं शामिल हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *