• Mon. Jun 29th, 2026

    फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बाइक चला रहा युवक गिरफ्तार, पुलिस ने वाहन किया बरामद

    Share

    जौनपुर। खुटहन थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान फर्जी एवं कूटरचित नंबर प्लेट लगाकर मोटरसाइकिल चला रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

    पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रविवार को वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम गौसपुर से गुलशन पुत्र रामसेवक निवासी काजीशाहपुर, थाना खुटहन को गिरफ्तार किया गया। जांच में उसकी मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगी मिली। इस संबंध में थाना खुटहन में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।

    गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद हुई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सत्येंद्र नारायण सिंह, हेड कांस्टेबल विजय शंकर यादव और कांस्टेबल मान सिंह शामिल रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *