• Sun. Oct 26th, 2025

    देश के वीर जवानो व शहीदों की याद मे पूर्व सासद धन्नजय सिह के नेतृत्व मे निकली विशाल तिरंगा यात्रा

    BySatyameva Jayate News

    Aug 14, 2025
    Oplus_16908288
    Share

    मुंगराबादशाहपुर/जौनपुर। सराय डिगुर गांव में स्थित शिव मंदिर से निकाली गई तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह, भाजपा नेता विमल प्रताप सिंह,अध्यक्ष राजीव प्रताप सिंह,करणी सेना महासचिव गुलाब सिंह, संयोजक अवनीश तिवारी गोलू,धीरज गुप्ता व अनुराग ठाकुर आदि ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर आठ किलोमीटर तिरंगा यात्रा को रवाना किया।

    तिरंगा यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होकर प्रतापगढ़ रोड स्थित संत हड़िया बाबा के कुटी पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। भाजपा सहित विभिन्न संगठनों के लोग भारी संख्या में शामिल रहे। यात्रा में लगभग दो किलोमीटर दूर तक लंबी लाइन चल रही थी। कार्यक्रम पूर्व पूर्व सांसद धनंजय सिंह शिव मन्दिर में पूजा अर्चना किया। तत्पश्चात उन्होंने शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण उन्हें याद किया। नगर में जगह जगह स्वागत द्धार बनाएं गए थे। यात्रा के दौरान लोगों ने घर की छतों से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।भारत मां के उद्दघोष व देशभक्ति गीतों से नगर सहित आसपास का इलाका देश प्रेम में डूब गया।सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि धनंजय सिंह ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों की कुर्बानी से ही आज हम खुले हवा में सांस ले रहे हैं।आज के परिवेश में भावी कर्णधारों को उनके इतिहास से रुबरू कराना जरूरी हो गया है। अध्यक्ष राजीव प्रताप सिंह ने कहा कि आने वाली पीढ़ी यदि उनके कुर्बानियों को न भूलें इसलिए तिरंगा यात्रा प्रतिवर्ष निकाला जाता है।करणी सेना महासचिव गुलाब सिंह व अवनीश तिवारी ने कहा कि तिरंगा यात्रा निकालने का उद्देश्य युवाओं को अपने शहीदों के इतिहास के बारे में जानना और नमन कर प्रेरणा लेना है। अध्यक्ष राजीव प्रताप सिंह व विमल प्रताप सिंह ने कार्यक्रम में शामिल लोगों के प्रति आभार जताया। मुख्य रूप से श्री प्रकाश शुक्ला,राजीव कुमार गुप्त राजू, शिव प्रसाद बबलू, शिवम् सिंह,शिवांश सिंह,धीरज सिंह, गुलाब सिंह साहेब,गोलू सोनी,संतोष तिवारी,विनय सिंह,जय सिंह अन्ना, रमज़ान अली,कृष्ण तिवारी, लक्ष्मीकांत यादव, कामरान अली व युवराज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

    21 नवंबर को दिल्ली में हुंकार भरेंगे शिक्षक
    डॉ. हरेन्द्र बने आईएमए के प्रदेश उपाध्यक्ष, समाजसेवी आशुतोष सिह जमैथा ने भव्य किया स्वागत
    लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में तैयारियों के सम्बध में ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने ली बैठक

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed