• Wed. May 13th, 2026

    महाराणा प्रताप की जयंती पर विद्यार्थी परिषद ने किया सामूहिक सूर्य नमस्कार

    Share

    जौनपुर। वीरता, स्वाभिमान एवं राष्ट्रभक्ति के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा महाराणा प्रताप पार्क, कालीचाबाद में दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण एवं सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश संयोजक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शानू सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात योग गुरु जय सिंह के मार्गदर्शन में सामूहिक सूर्य नमस्कार किया गया। इस अवसर पर युवाओं को यह संदेश दिया गया कि महाराणा प्रताप जन्म से नहीं, बल्कि अपने संघर्ष, अनुशासन, त्याग और निरंतर अभ्यास से महान बने थे। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र त्रिपाठी  ने अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक राजा नहीं, बल्कि भारतीय स्वाभिमान, स्वतंत्रता और राष्ट्रभक्ति के अमर प्रतीक हैं। उन्होंने अपने जीवन में विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए कभी आत्मसमर्पण नहीं किया और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। डॉ त्रिपाठी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित, अनुशासन, परिश्रम एवं स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ युवा ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होते हैं तथा सूर्य नमस्कार भारतीय संस्कृति, स्वास्थ्य और आत्मबल का अद्भुत माध्यम है। कार्यक्रम में सचिन सिंह, आयुष, अंशुमान, शिवांश, हर्षवर्धन, नमन, अभिषेक, हर्ष, आरव, प्रिंस सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं युवा उपस्थित रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *