• Wed. Aug 26th, 2026

    ग्राम पंचायत अधिकारी विनय यादव का नेशनल सिविल सर्विसेज के लिए चयन

    Share

    जौनपुर। विकासखंड महाराजगंज में ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर तैनात विनय कुमार यादव का नेशनल सिविल सर्विसेज के लिए चयन हुआ है। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित सिविल सर्विसेज स्पोर्ट्स ट्रायल एवं चयन मीट वर्ष 2026-27 में उन्होंने सफलता हासिल की। प्रदेश स्तरीय चयन प्रक्रिया मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में आयोजित हुई।

    चयन मीट में प्रदेश के 18 मंडलों से विभिन्न विभागों के 150 खिलाड़ी शामिल हुए। मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ियों ने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया में ओपन पुरुष वर्ग से 17, महिला वर्ग से 14, 40 से 60 आयु वर्ग के पुरुषों से 14 और महिला वर्ग से चार खिलाड़ियों का चयन किया गया।

    विनय कुमार यादव विकासखंड महाराजगंज ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष भी हैं। उनके चयन पर उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह सहित विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने बधाई दी।

    विनय यादव ने चयन के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी और खंड विकास अधिकारी महाराजगंज के प्रति आभार जताया। चयन प्रक्रिया पर्यवेक्षक ज्योति प्रकाश ओझा और कोच गौरव त्यागी की देखरेख में हुई। चयन मीट में पूर्व जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *