
एस पी डाँ कौस्तुभ ने लिया परेड की सलामी प्रशिक्षु आरक्षियो की लगाई दौड कराया ड्रिल विभिन्न शाखाओ का किया निरीक्षण

जौनपुर



पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन जौनपुर में शुक्रवार परेड की ली गयी सलामी, तत्पश्चात किया निरीक्षण इस दौरान शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त प्रशिक्षु आरक्षियों से दौड़ लगवायी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाया एस पी ने परेड में शामिल समस्त प्रशिक्षु आरक्षियों को साफ-सुथरी एवं स्वच्छ वर्दी धारण करने तथा नियमानुसार टर्नआउट मेंटेन करने हेतु निर्देशित किया तत्पश्चात् महोदय द्वारा विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते हुए आदेश कक्ष में कर्मचारियों का ओ.आर. किया गया तथा अभिलेखों का अवलोकन कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए













