• Thu. Sep 3rd, 2026

    मां दुर्गावती देवी बालिका शिक्षण संस्थान प्रांगण में विद्यालय के संस्थापक की तेरहवीं पुण्यतिथि मनाई गई

    BySatyameva Jayate News

    Dec 29, 2024
    Share

    जौनपुर

    रविवार की सुबह विद्यालय परिवार ने संस्थापक राजेंद्र प्रसाद गुप्ता की तेरहवीं पुण्यतिथि उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके मनाई, जिसमे प्रधानाध्यापक सतीश चन्द्र ऊमर वैश्य, प्रबंधक संदीप गुप्ता ने अपने समाजसेवी पिता राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के चित्र पर माला पहनाया और दीपक जलाकर नम आंखों से सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया। अध्यापक कमलेश उपाध्याय ने संस्थापक के व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि राजेंद्र प्रसाद बहुत ही अच्छे विचारों वाले समाजसेवी तथा ईमानदार व्यक्तियों में से एक इंसान थे, इनकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता है, इन्होने शिक्षण संस्थान की नींव डालकर समाज को जो संदेश दिया है वह हमेशा प्रशंसनीय रहेगी, बीस वर्षो से लगातार इस विद्यालय की छवि गरिमापूर्ण रही है, हमें आशा ही नहीं विश्वास भी है कि इनका परिवार इस संस्था को नित नई ऊंचाईयां देता रहेगा, वही इस मौके पर दुर्गावती देवी, अंबालिका गुप्ता, अध्यापक संतोष सिंह, विजय दुबे, चंद्रकांत यादव, प्रशांत सिंह, विजेतानंद रजक, सुषमा शर्मा, आंचल सिंह, मोनू, सतीश गुप्ता, हौशीला, जे पी गुप्ता सहित सभी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया ।।

    जेद्दा में सम्मानित हुए अंबेडकर नगर के सैयद हादी अब्बास रिजवी
    ऑपरेशनल कार्य के लिए नदीम अहमद फरीदी सम्मानित
    मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज जौनपुर की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *