जौनपुर। मौसम विभाग द्वारा जनपद में अत्यधिक बारिश के पूर्वानुमान और लगातार हो रही बारिश के कारण विभिन्न क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर 03 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने बताया कि इस दौरान परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और उत्तर प्रदेश बोर्ड से संचालित कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। विद्यार्थियों को विद्यालय नहीं आना होगा।
हालांकि सभी शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और अपार, यू-डायस समेत अन्य विभागीय कार्यों को पूरा करेंगे। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं।

